भगवा पार्टी (भारतीय गण वार्ता पार्टी) की स्थापना वर्ष 2023 में भोपाल (मध्यप्रदेश) में श्री शिवाकांत शुक्ला द्वारा की गई। पार्टी का उद्देश्य है – भारत को हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना के साथ एक सनातन, कर्मबद्ध और वचनबद्ध राष्ट्र के रूप में विकसित करना। यह भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सनातन मूल्यों से प्रेरणा ग्रहण करते हुए देश को एक महान विश्वशक्ति के रूप में उभरने के लिए समर्पित है।
भगवा पार्टी मानती है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और समाज परिवर्तन का प्रभावी माध्यम है। पार्टी का लक्ष्य है हर नागरिक में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और सांस्कृतिक गर्व की भावना को जागृत करना। शिक्षा, रोजगार, समानता और धर्मनिष्ठ जीवन मूल्यों के माध्यम से एक सशक्त, आत्मनिर्भर और अखंड भारत का निर्माण करना ही भगवा पार्टी का मूल उद्देश्य है।
भगवा पार्टी केवल सत्ता या चुनावी समीकरणों के लिए नहीं है। हमारे मूल्य भारत की सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना और राष्ट्रवाद में निहित हैं। हमारा उद्देश्य है – देश की अखंडता बनाए रखना, समाज में न्याय और समृद्धि लाना, और युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर प्रेरित करना।
हमारा विज़न है – एक ऐसा भारत जहाँ संस्कृति, धर्म, और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों का सम्मान हो, और हर नागरिक गर्व से कह सके – “मैं भारतीय हूँ।” भगवा पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भारत केवल भूगोल न रहे, बल्कि जीवंत सभ्यता और गौरवशाली सनातन संस्कृति के रूप में विश्व में स्थापित हो।
हमारा मिशन है कि हम सनातन मूल्यों की रक्षा करें और उनका सम्मान सुनिश्चित करें, ताकि भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर सुरक्षित रहे। हम अखंड भारत का पुनर्निर्माण और राष्ट्र की ऐतिहासिक विरासत का प्रचार-प्रसार करना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य है कि युवाओं को सशक्त बनाया जाए और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण हो, जहाँ हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान मिले। साथ ही, हम राजनीति में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भारत में धर्मगत आधार पर राष्ट्र के बटवारे से खण्डित भारत एक, और हिन्दुस्तान के संविधान को 1947 के बटवारे के अनुरूप साकार करना । बाबा साहब अम्बेडकर के शुद्ध संविधान को प्रतिस्थापित कराना एवं उनके अनुरूप ही नए शुद्ध सनातन राष्ट्र का निर्माण करना है एवं सनातन में भेदभाव, जातिवाद को वैचारिक रूप से परिवर्तन की ओर ले जाना, एवं अखण्ड भारत का पुनर्निर्माण कर, स्वतंत्रता सेनानियों एवं सच्चे राष्ट्र भक्तों को उनके अधिकार का सम्मान राष्ट्र में प्रतिस्थापित कर राष्ट्र के सच्चे इतिहास को जन-जन तक लाना एवं राष्ट्र द्रोही, देश के गद्दारों द्वारा रची गई संविधान नीति एवं इतिहास की आमजन तक पहुचाना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक
0755-4058751, 9893451772, 6261335799
bhagavaparty@gmail.com
जी-18, सांची कॉम्पलेक्स, शिवाजी नगर, बोर्ड ऑफिस के सामने, भोपाल